कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित

author-image
New Update
कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को इस साल के पद्म पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित किया। पूर्व भाजपा नेता कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनके बेटे राजवीर सिंह ने यह अवार्ड ग्रहण किया। वहीं, भारत बायोटेक के प्रबंध निदेशक कृष्णा एला और संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।