जानिए, चैती छठ पूजा 2022 कब है?

author-image
New Update
जानिए, चैती छठ पूजा 2022 कब है?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: छठ पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। चैती छठ पूजा को बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के साथ देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। इस साल चैती छठ पर्व 05 अप्रैल 2022, मंगलवार को नहाय- खाय के साथ शुरू होगा, जो कि 08 अप्रैल यानी शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संतान की कामना करने वाली महिलाओं के लिए यह व्रत उत्तम माना जाता है। आपको बता दे कि 5 अप्रैल यानी मंगलवार को नहाय-खाय, 6 अप्रैल यानी बुधवार को खरना, 7 अप्रैल यानी गुरुवार को डूबते सूर्य का अर्घ्य और 8 अप्रैल यानी शुक्रवार को उगते सूर्य का अर्घ्य होगा।