'द अंडरटेकर' हॉल ऑफ फेम से किया गया सम्मानित

author-image
New Update
'द अंडरटेकर' हॉल ऑफ फेम से किया गया सम्मानित

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: WWE की दुनिया के लीजेंड 'द अंडरटेकर' को शनिवार को हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया। WWE की रिंग में हुए एक इवेंट में अंडरटेकर को आधिकारिक तौर पर ये सम्मान दिया गया, जिसका ऐलान साल 2020 में हुआ था। इस दौरान अंडरटेकर ने एक स्पीच दी, जो काफी वायरल हुई है इस दौरान वह भावुक भी हो गए। हाल ही में Wrestlemania 38 की शुरुआत हुई है। इसी इवेंट में अंडरटेकर को 2022 के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। उन्होंने दो साल पहले ही रिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। WWE के चेयरमैन विंस मैकमोहन समेत अन्य सभी रिंग के स्टार्स ने इस दौरान अंडरटेकर को स्टैंडिंग ओवेशन दी।