जानिए IPL की 10 कप्तानों के पीछे है किसका हाथ

author-image
New Update
जानिए IPL की 10 कप्तानों के पीछे है किसका हाथ

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ‘इंडिया का त्योहार’ यानी आईपीएल 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस बार कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें से दो नई टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस हैं। तो चलिए आज हम आपको आईपीएल के सभी सभी टीमों के दसों कप्तानों के जीवनसाथी/गर्लफ्रैंड के बारे में बताते है।



1. सबसे ज्यादा 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की करेंगे। इस टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में ही रहेगी, जिन्होंने सभी खिताब जिताए हैं। रोहित को मुंबई फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। रोहित की वाइफ रीतिका हैं, जो कई मौकों पर साथ नजर आईं हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम समायरा है।



2. महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, और अपनी कप्तानी में 4 बार टीम को खिताब दिला चुके हैं। धोनी भले ही सोशल मीडिया से दूर हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।



3. आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार खिताब जीता है. इस बार टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे। श्रेयस अपनी लाइफ पर्सनल रखते हैं, लेकिन उनका नाम मॉडल निकिता जयसिंघानी से जुड़ चुका है। बताया जाता है कि इन दोनों की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी, तभी से ये एक-दूसरे के साथ हैं।



4. सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कमान न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के हाथों में ही रहेगी। केन और साराह की कहानी काफी फिल्मी है, बताया जाता है कि साराह पेशे से नर्स हैं और केन को हॉस्पिटल में ही उनसे प्रेम हो गया था। वे दोनों 2015 से साथ हैं, और दिसंबर 2020 में तो केन एक बेटी के पिता भी बने थें।



5. आईपीएल के शुरुआती और अबतक एकमात्र खिताब जीतने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स के वर्तमान में मुखिया संजू सैमसन हैं। केरल में जन्में संजू की पत्नी का नाम चारुलता है, जिनसे सैमसन ने दिसंबर 2018 में शादी की थी।



6. ऋषभ पंत आज के दौर में काफी चर्चित खिलाड़ी हैं, और काफी आक्रामक बैटिंग करते हैं। शायद इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में उन्हें कप्तानी सौंपी है। बहरहाल, पंत की गर्लफ्रैंड का नाम ईशा नेगी है जोकि इंटीरियर डिजाइनर है। पंत ने 2020 में अपने इस प्रेम संबंध का खुलकर इजहार किया था।



7. इस बार आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु का कप्तान पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु-प्लेसिस को बनाया गया है। इससे पहले डु-प्लेसिस चेन्नई टीम को अपनी सेवाएं दे रहे थे। डु प्लेसिस ने साल 2013 में अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर इमारी विसेर से शादी की। इमारी पेशे से एक मार्केटिंग मैनेजर हैं। 2017 में यह कपल एमिली और 2020 में जोई नाम की बेटियों का माता-पिता बना था।



8. अपने पहले खिताब की तलाश में प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को नया कप्तान बनाया है। मयंक की पत्नी का नाम आशिता सूद है, जिनसे उन्होंने 6 जून, 2018 को शादी की थी। बता दे आशिता भी कोई मामूली घर की लड़की नहीं हैं, उनके पिता कर्नाटक पुलिस फोर्स के हेड हैं।



9. आईपीएल में इस बार दो नई टीमों ने एंट्री मारी है। उन्हीं में से एक है लखनऊ सुपर जायंट्स। लखनऊ की टीम ने केएल राहुल को कप्तानी की जिम्मेवारी सौंपी है। केएल राहुल जिसके साथ इश्क फरमा रहे हैं वो बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी हैं।



10. आईपीएल 2022 में दूसरी नई टीम गुजरात टाइटन्स (अहमदाबाद फ्रेंचाइजी) है। उन्होंने टीम की कमान ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को सौंपी है। यह जानना दिलचस्प है कि हार्दिक ने अपनी शादी सर्बियाई गर्लफ्रेंड नताशा से 2020 में की थी। इस शादी से उनका एक बेटा अगस्त्य है।