आज मनाया जा रहा है राम नवमी

author-image
New Update
आज मनाया जा रहा है राम नवमी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हिंदू पंचांग अनुसार, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म चैत्र मास की नवमी तिथि पर हुआ था। ऐसे में आज पूरे भारत में राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु के रामावतार से पूरी अयोध्या में खुशहाली छाई थी। भगवान श्रीराम के साथ भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का भी जन्म हुआ था। इन चार पुत्रों को पाकर राजा दशरथ और उनकी तीन रानियां कैशल्या, कैकेयी और सुमित्रा बहुत ही प्रसन्न थीं। हर ओर उत्सव मनाया जा रहा था। राम नवमी के अवसर पर अपनों को खूबसूरत बधाई संदेश भेजकर आज आप उनका ये दिन खास और सबसे अलग बना सकते हैं।