VIDEO: शहनाज़ गिल की इस नई वीडियों में दिखा दर्द

author-image
New Update
VIDEO: शहनाज़ गिल की इस नई वीडियों में दिखा दर्द

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज़ अब संभल चुकी हैं और काम पर भी फोकस कर रही हैं। लेकिन शायद ही कोई लम्हा ऐसा हो जब शहनाज़ पल भर के लिए भी सिद्धार्थ को भुला पाती हों। बता दें, शहनाज़ गिल ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज़ को फीलिंग से भरे खूबसूरत गाने पर नाचते हुए देखा जा सकता है। साथ ही इस वीडियो में शहनाज़ आसमान की तरफ निहारती दिखाई दे रहीं हैं। जैसे कुछ ढूंढ रहीं हों। उनकी आंखों में भी काफी सूनापन नज़र आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि शहनाज़ किसी को ढूंढ रही हों और वो चीज़ कुदरत में कहीं छुपी हुई है।