झारखंड में 28 व्यक्तियों को डिटेन किया

author-image
New Update
झारखंड में 28 व्यक्तियों को डिटेन किया

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: झारखंड प्रशासन ने भी हिंसा पर रांची जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। रांची डीसी ने नगर निगम आयुक्त को आदेश दिया है कि मकानों, वाहनों का डिटेल निकालकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर मुझे दें। रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन उपद्रवियों से रकम वसूलेगा। वहीं अभी तक के अनुसंधान में कुल 28 व्यक्तियों को डिटेन किया गया है जिसमें से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कुल 7 नामजद अभियुक्त जख्मी हैं जिनका इलाज चल रहा है। बाकी अभियुक्तों से पूछताछ कर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। पहले 6 अभियुक्तों का इलाज होने की जानकारी सामने आई थी जिसके बाद एक अन्य अभियुक्त मोहम्मद मास, उम्र 27 साल को भी जाड़ा गया है जिनका इलाज चल रहा है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से अभी भी रांची में पुलिस बल तैनात है। शहर के कई इलाकों में धारा 144 लगी हुई है लेकिन जरूरी सामान की खरीद के लिए दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए छूट दी गई है।