झारखंड और राजस्थान के बाद बंगाल का नंबर : शुभेंदु अधिकारी

author-image
Harmeet
New Update
झारखंड और राजस्थान के बाद बंगाल का नंबर : शुभेंदु अधिकारी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के कई विधायकों के विद्रोह के बाद पैदा हुए राजनीतिक संकट के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। शुभेंदु ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल की सरकार का भी यही हाल होगा और वह अपना कार्यकाल समाप्त होने से काफी पहले गिर जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के बाद गैर-भाजपा शासित राज्य झारखंड और राजस्थान का नंबर है जिसके बाद बंगाल का नंबर आएगा।

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कूचबिहार जिले में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, "पहले महाराष्ट्र की स्थिति का समाधान निकल जाए। इसके बाद झारखंड और राजस्थान की बारी है। उसके बाद पश्चिम बंगाल आएगा और उनकी हालत भी यही होगी। सरकार 2026 तक नहीं चल पाएगी। यह सरकार 2024 तक बाहर हो जाएगी।" भाजपा नेता के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई। पार्टी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में अपनी हार से हताश भाजपा खेमा सत्ता हासिल करने के लिए हर तरह की कोशिश कर रहा है।