आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचेंगे रायपुर

author-image
New Update
आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचेंगे रायपुर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आज चार दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे केंद्रीय ग्रामीहैंण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री सिंह आज दोपहर 01:45 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंच कर एनटीपीसी कोरबा के लिए रवाना होंगे और कोरबा पहुंचकर भाजपा जिला कार्यालय में शामिल होंगे। श्री गिरिराज सिंह 5 जुलाई को सुबह 8:00 बजे राम जानकी मंदिर सीतामढ़ी में दर्शन करने के पश्चात सुबह 10 बजे से दोपहर 01:30 कोरबा जिले भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे वहीं दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक वाल्मीकि आश्रम में रहेंगे। शाम 4:30 बजे गीतांजलि भवन पुराना बस स्टैंड कोरबा जाएंगे।