दुर्गापुर नगर निगम की ओर से बनाया जाएगा कन्याश्री पार्क

author-image
New Update
दुर्गापुर नगर निगम की ओर से बनाया जाएगा कन्याश्री पार्क

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : दुर्गापुर नगर निगम के 32 नंबर वार्ड के पलाशडीहा में आसनसोल दुर्गापुर विकास बोर्ड की परित्यक्त भूमि पर दुर्गापुर नगर निगम की ओर से कन्याश्री पार्क बनाया जाएगा। पार्क में बैठने की जगह, बच्चों के खेलने के उपकरण, पालने, फूल और फलों के पेड़ होंगे। जिस तरह इस पार्क में क्षेत्र की लड़कियां खेल सकेंगी। उसी तरह स्थानीय लोग भी सुखद माहौल में समय बिता सकेंगे। क्षेत्र के बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान भी बनाए जाएंगे। बुधवार को क्षेत्र में कन्याश्री पार्क का काम शुरू हो गया। दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड नंबर 32 के पार्षद मानस राय समेत क्षेत्र की कन्याश्री के काम का उद्घाटन किया। पार्क को दुर्गापुर नगर निगम के वित्तीय सहयोग से 16 लाख रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि वे लंबे समय से पार्क की मांग कर रहे थे। और पार्षद द्वारा उस मांग को पूरा करने पर वह खुश हैं।