ममता बनर्जी की बधाई पर मुर्मू ने दिया खास जवाब

author-image
New Update
ममता बनर्जी की बधाई पर मुर्मू ने दिया खास जवाब

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की तरफ से मैदान में उतरीं द्रौपदी मुर्मू ने बाजी मार ली है। इस जीत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बधाई ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। खास बात है की इसपर मुर्मू की तरफ से दी गई प्रतिक्रिया भी खास रही। एक ओर जहां, सीएम बनर्जी ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति को देश की स्थिति याद दिलाई। वहीं, मुर्मू ने भी उन्हें दीदी कहकर संबोधित किया। बनर्जी ने ट्वीट किया, 'मैं निर्वाचित हुईं माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देती हूं। संविधान के आदर्शों की सुरक्षा के लिए राष्ट्राध्यक्ष तथा हमारे लोकतंत्र के संरक्षक के रूप में मुर्मू की ओर देश की खासकर ऐसे समय में उम्मीदभरी निगाहें टिकी रहेंगी , जब देश कई असंतोषों से जूझ रहा है।' इसपर मुर्मू ने कहा, 'आपकी प्यारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ममता बनर्जी दीदी। मैं हमेशा अपने संविधान और भारत माता के आदर्शों की रक्षा के लिए तत्पर हूं।' खास बात है कि विपक्ष ने और टीएमसी ने साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था। हालांकि, बनर्जी ने इस बात के संकेत दिए थे कि अगर एनडीए चर्चा करता, तो मुर्मू पर आम सहमति बन सकती थी।