ट्यूशन टीचर के खिलाफ दो FIR

author-image
New Update
ट्यूशन टीचर के खिलाफ दो FIR

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: गुजरात के वडोदरा में पुलिस स्टेशन में एक ट्यूशन टीचर को छात्रा का शारीरिक शोषण करने और उसे अपने साथ वोडका पीने के लिए मजबूर करने के खिलाफ मामला दर्ज की गयी। जानकारी के अनुसार प्रशांत खोसला निजामपुरा इलाके में ट्यूशन क्लास चलाता है, जहां बुधवार को ट्यूशन के बाद खोसला ने 10वीं की एक छात्रा को अपने साथ बैठकर शराब पीने के लिए कहा। उसने लड़की को अपने साथ पीने के लिए मजबूर किया। जबरदस्ती लड़की को शराब पीला दिया। जैसे ही लड़की बेहोश हो गई, रात करीब 9.30 बजे उसने उसे घर छोड़ दिया। लड़की के माता-पिता उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। होश में आने के बाद पीड़िता ने महिला पुलिस को सारी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद ट्यूशन शिक्षक प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया।​