श्रीलंका में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के सवाल पर क्या कहा विदेश मंत्रालय?

author-image
Harmeet
New Update
श्रीलंका में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के सवाल पर क्या कहा विदेश मंत्रालय?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: श्रीलंका में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम वहां के घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं, श्रीलंका में भारतीय सबसे ज्यादा पर्यटक हैं। भारत के बाहर और श्रीलंका में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारतीय नागरिकों को श्रीलंका में रहने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह देंगे। उन्हें किसी भी आवश्यक यात्रा के लिए करेंसी एक्सचेंज और फ्यूल (ईंधन) की स्थिति सहित सभी प्रासंगिक कारकों की जांच करनी चाहिए।