झारखंड में स्वाइन फ्लू की एंट्री

author-image
Harmeet
New Update
झारखंड में स्वाइन फ्लू की एंट्री

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: झारखंड में स्वाइन फ्लू की एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि राज्य में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बोकारो, रांची और गिरिडीह जिलों से स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के एमडी डॉ. भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हालात काबू में हैं। जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।