दुनिया में पहली बार हुआ ये चमत्कार

author-image
New Update
दुनिया में पहली बार हुआ ये चमत्कार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दुनिया में पहली बार वैज्ञानिक बिना शुक्राणु और अंडे के ऐसा कृत्रिम भ्रूण बनाने में कामयाब रहे हैं, जिसमें न सिर्फ दिल धड़कने लगा है बल्कि पूरा दिमाग भी विकसित हो गया है। यह भ्रूण चूहे की उन ऊतक कोशिकाओं से तैयार किया गया है, जो हृदय, मस्तिष्क समेत अन्य अंगों का निर्माण करती हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, उन्हें इस मॉडल से जीवन के एकदम शुरुआती चरणों की गहन जानकारी हासिल होगी, जो काफी हद तक रहस्य बनी हुई है। साथ ही इसके नतीजों से इंसानों के लिए कृत्रिम अंग बनाने और उनकी मरम्मत की दिशा में भी मदद मिलेगी।​