गलत तरीके से गणपती बाप्पा को रखने पर खड़ी कर सकती संकट, जानिए सही दिशा

author-image
Harmeet
New Update
गलत तरीके से गणपती बाप्पा को रखने पर खड़ी कर सकती संकट, जानिए सही दिशा

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: भगवान गणेश का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। किसी भी मांगलिक या शुभ कार्य को शुरू करने से पहले गणपति की पूजा करना अनिवार्य माना जाता है। भगवान गणेश को विघ्न हरने वाला देवता माना जाता है, इसी के कारण उन्हें विघ्नहर्ता कहते हैं। वेद शास्त्रों में ही नहीं बल्कि वास्तु शास्त्र में भी गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर घर में रखना शुभ माना जाता है। गलत तरीके से रखी गई मूर्ति जीवन में कई संकट खड़ी कर सकती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में गणपति जी स्थापित करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है, इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली रहती है। वास्तु के मुताबिक घर में गणपति की मूर्ति या तस्वीर रखते समय दिशा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है।



वास्तु के हिसाब से भगवान गणेश की मूर्ति घर के उत्तर-पूर्व कोने यानी कि ईशान कोण में रखना उत्तम होता है। घर के दक्षिण दिशा में भूलकर भी गणपति भगवान की मूर्ति स्थापित न करे और इसके साथ ही शौचालय, डस्टबिन, स्टोर रूम, सीढ़ियों के नीचे आदि जगहों पर भी गणपति की मूर्ति स्थापित न करें।