पीएम मोदी ने मिस्त्री के निधन पर जताया शोक

author-image
Harmeet
New Update
पीएम मोदी ने मिस्त्री के निधन पर जताया शोक

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: रविवार को टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री अहमदबाद से मुंबई लौट रहे थे तभी पालघर में उनकी कार के डिवाइडर से टकरा जाने के बाद उनकी मौत हो गई है। व्यापार जगत में साइरस मिस्त्री बड़ा नाम था। साइरस मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समते कई नेताओं ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार बिजनेस लीटर थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन कॉमर्स और इंडस्ट्री जगत के लिए एक बड़ी क्षति हैं। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदानाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'​