कुछ जीव अंगों के कटने के बाद भी दोबारा विकसित कर लेते हैं

author-image
New Update
कुछ जीव अंगों के कटने के बाद भी दोबारा विकसित कर लेते हैं

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दुनिया में करोड़ों जीव-जंतु में से कुछ को ही जानते हैं। हमारे आस-पास जो जीव-जंतु मिलते हैं, उनकी अपनी एक खूबियां होती हैं। मसलन कुछ जीव अंगों के कटने के बाद दोबारा इसे विकसित कर लेते हैं तो कुछ जीव ऐसे भी होते हैं, जो ऐसा नहीं कर पाते हैं। छिपकली को आपने पूंछ कटने के बाद दोबारा विकसित करते हुए देखा होगा। लेकिन ऐसा भी एक जीव है जो अपने दिल, दिमाग, रीढ़ की हड्डी और पैर भी विकसित कर सकता है। ये जीव है -एक्सोलोल। वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसा कर पाना वाकई आश्चर्यजनक बात है क्योंकि ये क्षमता किसी और जीव में नहीं पाई जाती है।