आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती में लगा घोर भ्रष्टाचार का आरोप

author-image
Harmeet
New Update
आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती में लगा घोर भ्रष्टाचार का आरोप

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: बंगाल में राज्य सरकार के पूर्ब नेता खिलाफ शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। इस बीच राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे। वायरल ऑडियो क्लिप के जरिए भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ। एक ऑडियो क्लिप में तृणमूल के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष को एक महिला के पति को पैसे के बदले नौकरी की पेशकश करते हुए सुना जा सकता है। वायरल हो रहे इस ऑडियो क्लिप से राज्य की सियासत फिर गर्म हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक मालदा जिले में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई थी। हबीबपुर, मालदा के पलाश बोना क्षेत्र निवासी ललित महतो ने आरोप लगाया कि मालदा जिला एसटी मोर्चा अध्यक्ष चुनिया मुर्मू ने अपनी पत्नी को आशा कार्यकर्ता के रूप में नियुक्त करने के लिए 1.5 लाख रुपये की मांग की। उनकी बातचीत का कॉल रिकॉर्ड वायरल होने के बाद पूरे मालदा जिले में कोहराम मच गया।

ललित महतो ने आरोप लगाया कि जिले में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती में घोर भ्रष्टाचार है। उनकी पत्नी जयंती मुर्मू ने सबसे अधिक अंक प्राप्त करने के बावजूद, उन्हें भर्ती नहीं किया गया था। मांग की गए पैसे का भुगतान करने में असमर्थ होने पर, पत्नी को उसकी नौकरी से वंचित कर दिया गया था।