कौन सा वरदान प्राप्त होता है मां स्कंदमाता से

author-image
New Update
कौन सा वरदान प्राप्त होता है मां स्कंदमाता से

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दुर्गा पूजा का प्रारंभ 26 सितंबर से हो चुका है। मां दुर्गा अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। देवी की अपनी शक्ति और प्रभाव भी होता है। नवदुर्गा का हर स्वरूप अलग-अलग वरदानों के लिए जाना जाता है। मां स्कंदमाता मां दुर्गा का पांचवां स्वरूप हैं। आइए जाने मां स्कंदमाता से प्राप्त होता है कौन सा वरदान।

मां स्कंदमाता मोक्ष प्रदान करती हैं। स्कंद कुमार यानि भगवान कार्तिकेय की माता होने के कारण इनका नाम मां स्कंदमाता है। ये ममतामयी, सभी प्रकार के सुखों को प्रदान करने वाली और मोक्ष देने वाली देवी हैं। जो भी मां स्कंदमाता की पूजा करता है, वह जन्म मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त कर सकता है।