समंदर किनारे मिला 16 फीट लंबा दैत्य

author-image
New Update
समंदर किनारे मिला 16 फीट लंबा दैत्य

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: प्रकृति कितनी विचित्र है, इसका अंदाजा हमें तब लगता है जब हम प्रकृति की बनाई अजीबोगरीब चीजों को देखते-समझते हैं। दुनिया में कई ऐसे जीव हैं जिनके बारे में हमें पूरी जानकारी ही नहीं है। मेक्सिको के सिनोला तट पर बीते 5 अक्टूबर को एक विचित्र जीव नजर आया जिसे देखकर लोग डर गए। इसका कारण ये था कि इस जीव का दिखना अपशकुन माना जाता है। कुछ ही वक्त पहले चिली में भी 16 फीट लंबा ये समुद्री जीव मिला था जो बहकर तट पर आ गया था और अब जब ये मेक्सिको में दिखा है तो लोग समझ रहे हैं कि कुछ बुरा होने वाला है। इस जीव को देखने से ये ईल, सांप और मछली जैसा लग रहा है। ये ओरफिश है। ये सांप-मछली जैसा जीव समुद्र की गहराई में 200 मीटर से लेकर 1000 मीटर तक नीचे रहता है और बहुत कम ऊपर आता है। ​