पूर्व मंत्री को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

author-image
Harmeet
New Update
पूर्व मंत्री को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: विजिलेंस कुछ समय से पूर्व मंत्री के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति समेत तीन मामलों की जांच कर रही थी। पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उन्हें देर रात जीरकपुर से पकड़ा गया। सूत्रों के मुताबिक उनके खिलाफ अधिकारी को रिश्वत देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उनके पीए समेत कई अन्य लोग भी विजिलेंस की नजर में आ गए हैं। अरोड़ा को आज अदालत में पेश किया जाएगा।