बंगाल : महापर्व से पहले नगर पालिका ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

author-image
New Update
बंगाल : महापर्व से पहले नगर पालिका ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: गुरुवार को हुगली जिले के हिंदी भाषी क्षेत्र रिसदा नगर क्षेत्र में पड़ने वाले सभी 11 घाटों का रिसदा नगर पालिका द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान रिसड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा के नेतृत्व में नगरपालिका के एक प्रतिनिधिमंडल ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। मिश्रा ने बताया कि रिसड़ा बड़े धूमधाम से छठ पर्व का आयोजन होता है। रिसड़ा से सटे श्रीरामपुर, कोन्नानगर और पंचायत क्षेत्र भी छठपर्व के दिन घाट पर पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। घाट पर लाखों लोगों का समागम होता हैं। नगरपालिका के तरफ से घाटों की सफाई मरम्मत का काम अपने अंतिम चरण में है। छठव्रतियों की भारी भीड़ को देखते हुए दो अस्थाई छठ घाटों को बनाया जा रहा है। इसके अलावा प्रशासन के तरफ से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए हैं। स्पीड बोट से छठव्रतियों पर नजर रखी जाएगी।​