छठ घाट में उमड़े श्रद्धालु (देखिए वीडियो)

author-image
New Update
छठ घाट में उमड़े श्रद्धालु (देखिए वीडियो)

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: आस्था का महापर्व छठ पूजा की संध्या अर्ध्य छठ माँ की पूजा एवमं भगवान भास्कर की आराधना में रविवार को मैथन डैम थर्ड डाइक छठ पूजा घाट में श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों का तांता लगा रहा। वही छठ घाट पर रंगारंग भगवती जागरण का आयोजन किया गया था। कल्यानेश्वरी, देंदुआ, लेफ्ट बैंक समेत आस पास के लगभग 6 किलोमीटर की दूरी तय कर दूर दराज से श्रद्धालुओं का यहाँ आगमन हुआ था। छठ व्रतियों के लिए सुविधा एवं मार्ग सुगम बनाने के लिए लेफ्ट बैंक छठ पूजा कमेटी एवं कल्यानेश्वरी छठ पूजा कमेटी की और से सराहनीय व्यवस्था की गई है। माँ कल्यानेश्वरी मंदिर से मैथन डैम थर्ड डाइक छठ घाट तक समुचित रोशनी की व्यवस्था की गई है।



वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सालानपुर थाना प्रभारी अमित कुमार हाटी तथा कल्यानेश्वरी फाड़ी प्रभारी उज्जल साहा, एसआई संजय कुमार सिंह, एएसआई सौमेन्द्रनाथ दे सांध्य 2 बजे से ही दल बल के साथ छठ घाट का निरक्षण कर रहे थे। साथ ही डैम की जलाशय में जगह जगह संभावित क्षेत्रों में डेंजर जॉन बनाया गया है, जैसे कोई अप्रिय घटना ना घटे। घाट में छठ पूजा कर रहें विजय सिंह ने कहा इस त्यौहार का मान्यता है कि छठ माँ हर किसी की मनोकामना पूर्ण करती है। सच्ची मन से छठ माँ एवं सूर्य भगवान की आराधना करने से सुख समृद्धि और कष्टों का निवारण होता है। यही कारण है इस त्यौहार को आज पूरे विश्व मे मनाया जाता है एवं  सभी धर्मों के लोगों की आस्था छठ माँ और भगवान भास्कर पर अटूट है।छठ माँ से कामना करता हूँ, पूरे देश और समाज में सद्भाव बना रहे। पूजा कमेटी के गुड्डू बाल्मीकि ने कहा पूरे देश मे पूर्ण आस्था से छठ माँ की पूजा होती है। जिसमे सभी धर्म समुदाय के लोग मिलजुलकर इस आयोजन में भाग लेते है। मौके पर देंदुआ पंचायत उपप्रधान रंजन दत्तो, मनोज तिवारी, शंकर घोष, अरबिन्द बाल्मीकि, भोला साव, गोपी राम, जगदेव गुप्ता,मोबिन खान, बिलटू साव, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।