जानिए कल महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के क्या हैं फायदे?

author-image
New Update
जानिए कल महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के क्या हैं फायदे?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के फायदे।
आकाल मृत्यु से बचाता है : वैदिक शास्त्रों के अनुसार, यदि महामृत्युंजय मंत्र का सवा लाख बार जाप कर लिया जाय तो अकाल मृत्यु अर्थात समय से पहले होने वाली मौत का खतरा टल जाता है।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए : धार्मिक मान्यता है कि प्रतिदिन सुबह स्नान करने के बाद रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप किया जाय तो इससे किसी भी प्रकार की बीमारी आपके आस-पास भी नहीं फटकेगी।

सकारात्मक ऊर्जा : महामृत्युंजय मंत्र का प्रतिदिन जाप करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे व्यक्ति में किसी प्रकार का डिप्रेशन या तनाव नहीं होता है।