इस अनाज के सेवन से हृदय रोग और डायबिटीज होगी दूर

author-image
New Update
इस अनाज के सेवन से हृदय रोग और डायबिटीज होगी दूर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: करीब 50 साल बाद मोटे अनाज की डिमांड फिर से बढ़ रही है। संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है। मोटे अनाज को साबुत या होल ग्रेन भी कहते हैं। जिसमें रागी, बाजरा, ज्वार, जौ, मक्का शामिल हैं। जिसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स, पोटेशियम, और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साबुत अनाज के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल तो इंसुलिन के स्तर को संतुलित किया जाता है। साथ ही बेड कोलेस्ट्रॉल को कम कर गुड़ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से ह्रदय रोग, स्टॉक, डायबिटीज व वेट लॉस के साथ आंतो के कैंसर को भी कम किया जा सकता है।