सपा का ट्विटर एडमिन गिरफ्तार

author-image
New Update
सपा का ट्विटर एडमिन गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन एक्टिविस्ट मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे की, उन पर ट्विटर के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। गिरफ्तारी के विरोध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में सपा नेता भी मुख्यालय पहुंचे और भाजपा व योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।​