स्वामी विवेकानंद की जयंती पर क्यों मनाया जाता है युवा दिवस ?

author-image
New Update
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर क्यों मनाया जाता है युवा दिवस ?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हर साल 12 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। देश के युवाओं को समर्पित इस दिन को मनाने का एक खास मकसद होता है। दरअसल, इस दिन स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन होता है। स्वामी जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उन्हीं की याद में हर साल युवा दिवस को मनाया जाता है। हर दिवस को मनाने का अपना अलग उद्देश्य होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर स्वामी विवेकानंद की जयंती को ही युवा दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है।​

देश का भविष्य कहे जाने वाले युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत साल 1984 में की गई थी। उस समय की सरकार का ऐसा मानना था कि स्वामी विवेकानंद के विचार, आदर्श और उनके काम करने का तरीका भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का एक स्रोत हो सकते हैं। ऐसे में इस बात को ध्यान में रखते हुए 12 जनवरी, 1984 से स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई थी।