खेलो इंडिया के थीम पर छात्र करेंगे डांस

author-image
New Update
खेलो इंडिया के थीम पर छात्र करेंगे डांस

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: भारत में खेल के विकास के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की केंद्रीय योजना 'खेलो इंडिया' योजना चलाई जाती है। इसका उद्देश्य देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करना है। खेलो इंडिया योजना युवा कार्यक्रम के तहत इंदौर के विभिन्न कालेजों में खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके चलते 30 जनवरी से 11 फरवरी तक प्रतिदिन पांच से अधिक कालेजों में विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रमों में विभिन्न प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। खेल इंडिया कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह है और इसके लिए कालेजों में भी तैयारी चल रही है। विभिन्न कालेजों में खेलो इंडिया के थीम सांग पर छात्रों द्वारा डांस करके खेल भावना का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। एकता और भाईचारे का संदेश देने के लिए विद्यार्थी खेल और डांस में जुनून के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। खेलो इंडिया कार्यक्रम को विभिन्न कालेजों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।