अन्नू कपूर अस्पताल में भर्ती

author-image
New Update
अन्नू कपूर अस्पताल में भर्ती

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 66 वर्षीय अन्‍नू को गुरुवार सुबह छाती में दर्द की शिकायत हुई, इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशांत वट्टल की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, अन्‍नू की तबियत स्थिर है और सुधार रहा रहा है।