केंद्रीय वित्त मंत्री ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात

author-image
New Update
केंद्रीय वित्त मंत्री ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी बुधवार को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा। इस बजट में सरकार की ओर से बड़ी घोषणाएं किए जाने की उम्मीद है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।​