भारतीय क्रिकेटर ने पत्नी संग किए महाकाल के दर्शन

author-image
New Update
भारतीय क्रिकेटर ने पत्नी संग किए महाकाल के दर्शन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल सोमवार सुबह अपनी पत्नी मेहा पटेल के साथ भस्म आरती में शामिल होने महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।



पिछले महीने ही अक्षर पटेल और मेहा विवाह बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद ये कपल पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचा था। दोनों ने करीब दो घंटे तक महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर सुबह चार बजे होने वाली भस्म आरती का दर्शन लाभ लिया।