‘मन्नत’ में घुसे दो लड़के

author-image
New Update
‘मन्नत’ में घुसे दो लड़के

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को लेकर एक चिंताजनक खबर आ रही है। एक्टर की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हुई है। किंग खान के मुंबई के बांद्रा में बने घर मन्नत में दो अजनबी शख्स दाखिल हो गए। यह मामला गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरत निवासी दो शख्स सुरक्षा गार्ड्स को चकमा देकर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। ये दोनों शख्स शाहरुख के घर की तीसरी मंजिल तक पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों की नजर उन पर पड़ने के बाद उन्हें पकड़कर मुंबई पुलिस के हवाले किया गया है।