बर्ड फ्लू का प्रकोप

author-image
New Update
बर्ड फ्लू का प्रकोप

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: झारखंड में बर्ड फ्लू का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बोकारो जिले में बर्ड फ्लू के कारण 4,000 मुर्गियों और बत्तखों के मारे जाने के एक हफ्ते बाद राज्य की राजधानी रांची में बर्ड फ्लू फैलने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, रांची में एक पोल्ट्री में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस H5N1 की पुष्टि हुई। साथ ही इसके नियंत्रण और रोकथाम के लिए राज्य सरकार को कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें, पिछले सप्ताह बोकारो जिले में कड़कनाथ मुर्गे में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि के बाद मुर्गियों और बत्तखों सहित कुल 3,856 पक्षियों को मार दिया गया था।​