घर में इन पेड़-पौधों को लगाना होता है अशुभ

author-image
Harmeet
New Update
घर में इन पेड़-पौधों को लगाना होता है अशुभ

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज:घर के आस-पास पेड़-पौधे लगाना बहुत पसंद आता है। लेकिन कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें लगाना वर्जित है। तो जानिए कि घर में किन पेड़-पौधों को लगाना अशुभ माना जाता है।



घर के बगीचे में कभी भी बेर के पेड़ नहीं लगाना चाहिए।इसे लगाने से हर समय आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।



घर के आस-पास गूलर का पेड़ न लगाएं। इससे घर में दरिद्रता आती है और नेत्र रोग की संभावना होती है।



पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है और ये ऑक्सीजन का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। लेकिन अगर आप इस पेड़ को अपने घर के आस-पास लगाते हैं, तो ये विनाशकारी साबित होता है। अगर पीपल के दोष से बचना चाहते हैं, तो पेड़ के चारों तरफ दीवार बनवा देना चाहिए और रोजाना संध्या के समय दीपक जरूर जलाना चाहिए।