एयर इंडिया के कर्मचारियों को घर खाली करने का आदेश

author-image
New Update
एयर इंडिया के कर्मचारियों को घर खाली करने का आदेश

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: एयर इंडिया की नीलामी के बाद उसके कर्मचारियों के ऊपर संकट के बादल गहराने लग गए हैं। एयर इंडिया के टाटा संस के हाथों में जाने के बाद अब एयर इंडिया के यूनियन ने हड़ताल पर जाने की योजना बनाई है।



दरअसल, कंपनी की ओर से एयर इंडिया के कर्मचारियों को आवंटित मकानों को 6 महीने के अंदर खाली करने का आदेश जारी किया गया है। कर्मचारियों में इस आदेश के खिलाफ काफी रोष है। एयर इंडिया यूनियन ने मुंबई लेबर कमिश्नर को 2 नवंबर 2021 से हड़ताल पर जाने को लेकर अवगत कराया है। बता दें कि एयर इंडिया की खरीद बोली में टाटा संस ने बाजी मारी थी।