मुंबई क्रूज ड्रग मामला: पुलिस ने किरण गोसाविक को हिरासत में लिया

author-image
New Update
मुंबई क्रूज ड्रग मामला: पुलिस ने किरण गोसाविक को हिरासत में लिया

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हाई प्रोफाइल मुंबई क्रूज ड्रग मामले में पुणे पुलिस ने अहम गवाह किरण गोसावी को हिरासत में लिया है। पुणे पुलिस आयुक्त ने कहा कि, किरण गोसावी (ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामले में एनसीबी गवाह) को हिरासत में लिया गया है। किरण गोसावी को 2018 धोखाधड़ी के एक मामले में हिरासत में लिया गया है जिसमें वह फरार था। 2019 में, पुणे सिटी पुलिस ने उसे वांछित घोषित किया। वह तब से लापता था और उसे केवल एनसीबी गवाह के रूप में क्रूज रेड के दौरान देखा गया था। 14 अक्टूबर को पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।