जुआ खेलने के दौरान दोनों गुटों में फायरिंग

author-image
New Update
जुआ खेलने के दौरान दोनों गुटों में फायरिंग

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बेगूसराय में जुआ खेलने को लेकर दो गुटों में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।  घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी वार्ड नंबर 25 की है। दिवाली के मौके पर जुआ खेलने की प्रथा है। गुरुवार देर रात कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। शुक्रवार सुबह होते-होते दोनों गुटों में खेल के दौरान विवाद हो गया। इसी दौरान एक गुट के कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। विरोध में दूसरे गुट के लोगों ने भी गोलीबारी की। इसमें इसमें एक गुट के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरे गुट के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।