दहेज उत्पीड़न का शिकार बनी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका

author-image
New Update
दहेज उत्पीड़न का शिकार बनी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश की जानी मानी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी ने उत्तराखंड के काशीपुर में अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। प्रियंका ने इसके साथ ही पति पर मारपीट और अभद्रता का भी आरोप लगाया है। फिलहाल ने प्रियंका की शिकायत पर अधिवक्ता पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रियंका मूल रूप से काशीपुर की रहने वाली है और वह पति संदीप लांबा नई दिल्ली के नजफगढ़ के जड़ौदा कला में रहती है। प्रियंका ने आरोप लगाया है कि पति के साथ उसके ससुर जगदीश प्रसाद लांबा और सास कमला लांबा भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं और लगातार उस पर पैसे लाने का दबाव बना रहे हैं। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसकी और संदीप की शादी 8 जून, 2019 को काशीपुर के एक रिसोर्ट में हुई थी और परिजनों ने अपनी हैसियत के हिसाब से करीब 40 लाख रुपये खर्च किए थे।