आज मुंबई पुलिस के सामने पेश हो सकती हैं कंगना

author-image
New Update
आज मुंबई पुलिस के सामने पेश हो सकती हैं कंगना

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सिख समुदाय पर विवादित बयान देने से जुड़े एक मामले में आज मुंबई पुलिस के सामने पेश हो सकती हैं। कंगना को बुधवार को मुंबई के खार पुलिस स्टेशन जाकर अपना बयान दर्ज करवाना था लेकिन वह अपने किसी निजी काम की वजह से वहां नहीं पहुंच पाईं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना रनौत आज सुबह 11 बजे के करीब अपना बयान दर्ज करवाने के लिए खार पुलिस स्टेशन पहुंच सकती हैं।