मुंबई से गोवा आए क्रूज में 66 यात्री कोरोना संक्रमित

author-image
New Update
मुंबई से गोवा आए क्रूज में 66 यात्री कोरोना संक्रमित

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुंबई से गोवा आए क्रूज में 66 यात्रियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर हड़कंप मच गया है। क्रूज में कुल 2000 यात्री सवार थे और इन सभी की जांच की गई थी।  गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि संबंधित कलेक्टरों और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (MPT) के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई है। सभी अधिकारियों को इन यात्रियों को सुरक्षित उतारने के आदेश दिए गए हैं।