कब है लोहड़ी का पर्व?

author-image
New Update
कब है लोहड़ी का पर्व?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: लोहड़ी का त्योहार हर साल देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार का लोगों के बीच हमेशा से ही एक खास क्रेज होता है। नाच गाने से सजा ये त्योहार खुशियों से भरा होता है। यह त्योहार किसी उत्सव की तरह से मनाया जाता है। लोहड़ी के त्योहार में आग का अलाव जलाने का खास महत्व होता है इसमें तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी, मूंगफली को हर कोई चढ़ाता है। लोहड़ी त्योहार के महत्व और किंवदंतियां कई हैं और ये त्योहार को पंजाब क्षेत्र खास रूप से मनाया जाता है। साल 2022 में लोहड़ी पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार लोहड़ी का त्योहार शीतकालीन संक्रांति के गुजरने का प्रतीक है। यही कारण है इस खास पर्व को सर्दियों के अंत का प्रतीक भी माना जाता है। लोहड़ी का ये पर्व मकर संक्रांति से ठीक एक रात पहले धूमधाम से मनाया जाता है, जिसे माघी के नाम से भी जानते हैं। दरअसल चंद्र सौर विक्रमी कैलेंडर के सौर भाग के अनुसार और आमतौर पर लोहड़ी के पर्व को हमेशा ही 13 जनवरी को घरों में मनाया जाता है।