सपा से गठबंधन की वार्ता के बीच कम्युनिस्ट पार्टी की पहली सूची जारी

author-image
New Update
सपा से गठबंधन की वार्ता के बीच कम्युनिस्ट पार्टी की पहली सूची जारी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए सपा से चल रही वार्ता के बीच अपने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी। जालौन जिले में कालपी सीट से राज्य कमेटी सदस्य राजीव कुशवाहा, सीतापुर की हरगांव (सु.) सीट से वर्तमान जिला पार्षद व स्टेट स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य अर्जुन लाल, लखीमपुर जिले में पलिया से अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की राज्य उपाध्यक्ष आरती राय और रायबरेली सीट से किसान नेता छोटेलाल मौर्य को उम्मीदवार घोषित किया गया है।