जावेद अख्तर ने सलीम खान के साथ लिखी थी 24 फिल्में

author-image
New Update
जावेद अख्तर ने सलीम खान के साथ लिखी थी 24 फिल्में

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बॉलीवुड के जानेमाने गीतकार और लेखक जावेद अख्तर 77 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 17 जनवरी, 1945 को ग्वालियर में हुआ था। करियर की शुरुआत में उन्हें फिल्मों में क्लैपर ब्वॉय का काम मिला। 'सरहदी लुटेरा' की शूटिंग के दौरान वो सलीम खान से मिले। दोनों ने मिलकर शोले, बारात और दीवार जैसी 24 कहानियां लिखीं, जिसमे केवल 4 ही फ्लॉप हुईं। उन्होंने हनी ईरानी के बाद शबाना आजमी से शादी की। बता दे जावेद अख्तर ने कुल 14 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया है। सात बार बेस्ट स्क्रिप्ट लिए और सात बार बेस्ट लिरिक्स के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसके साथ उनको 5 बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। 2007 में वो पद्म भूषण और 2013 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं।