प्रियंका और निक बने माता-पिता

author-image
New Update
प्रियंका और निक बने माता-पिता

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए गुड न्यूज है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता-पिता बन गए हैं। बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। इस बात की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। अभिनेत्री ने सभी से अपनी निजता बनाए रखने की भी अपील की। हालांकि सरोगेसी के जरिए निक-प्रियंका के घर बेटा आया है या बेटी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को उनके फैन्स ने बधाई देना शुरू कर दी।