मंगल ग्रह पर दिखे बैंगनी रंग के परत बाले पत्थर

author-image
Harmeet
New Update
मंगल ग्रह पर दिखे बैंगनी रंग के परत बाले पत्थर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दुनियाभर के वैज्ञानिक मंगल ग्रह के रहस्यों के बारे में जानने की कोशिश में लगे हुए हैं। समय-समय पर वैज्ञानिक मंगल ग्रह के बारे में नए-नए खुलासे करते रहते हैं। आमतौर मंगल ग्रह लाल रंग का दिखाई देता है। अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर बैंगनी रंग के पत्थर की खोज की है। दरअसल इन पत्थरों पर बैंगनी रंग की परत है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जेजेरो क्रेटर में हर तरफ ये बैंगनी रंग के छोटे और बड़े पत्थर मौजूद हैं।



जियोकेमिस्ट एन ओलिला का कहना है कि पर्सिवरेंस रोवर से जो डेटा प्राप्त हुए हैं उससे इन रहस्यमयी रंगों के पत्थरों के बारे में कोई स्पष्ट जनाकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन (एजीयू) में नेशनल जियोग्राफिक को यह जानकारी दी है।