किन्हें मिलता है भारत रत्न सम्मान, कैसे होता है चयन?

author-image
New Update
किन्हें मिलता है भारत रत्न सम्मान, कैसे होता है चयन?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत रत्न सम्मान भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। ये सम्मान कला, साहित्य, विज्ञान, खेल, सैन्य, सार्वजनिक सेवा वगैरह के क्षेत्र में राष्ट्र की सेवा के लिए दिया जाता है। इस सम्मान की शुरुआत 2 जनवरी 1954 में देश के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। सबसे पहला भारत रत्न पुरस्कार प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन को दिया गया था। शुरुआत में यह सम्मान केवल जीवित व्यक्तियों को दिया जाता था, जबकि 1955 में मरणोपरांत भी यह सम्मान देने का प्रावधान जोड़ा गया। ​मरणोपरांत सर्वप्रथम लालबहादुर शास्त्री को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।