रोमानिया के बाद अब जापानी जहाज पर रूसी मिसाइल हमला

author-image
New Update
रोमानिया के बाद अब जापानी जहाज पर रूसी मिसाइल हमला

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: यूक्रेन पर रूस के चौतरफा हमले के बाद अब ब्लैक समुद्र पर भी संकट मंडरा रहा है। रूस के एक मिसाइल से जापान के कार्गो जहाज पर हमला हुआ। इससे जहाज को बड़ी क्षति हुई है। इससे पहले रोमानिया के एक जहाज पर भी काला सागर में रूसी मिसाइल आकर लगी थी और उससे जहाज को नुकसान हुआ था। रोमानिया नाटो का सदस्य है और जापान भी अमेरिका का पक्का दोस्त है। ऐसे में इन दोनों देशों के जहाजों पर रूसी मिसाइल टकराने की घटना यूक्रेन संकट को और गहरा सकती है।