पहली बार राष्ट्रपति के साथ नजर आईं दो ताकतवर महिलाएं

author-image
Harmeet
New Update
पहली बार राष्ट्रपति के साथ नजर आईं दो ताकतवर महिलाएं

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: अमेरिका में पहली बार दो शक्तिशाली महिला राजनेता कमला हैरिस और नैंसी पेलोसी एक साथ राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ नजर आईं। मंगलवार को यूएस कैपिटल में स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान दोनों महिला राजनेताओं को राष्ट्रपति जो बाइडन के पीछे मंच पर बैठाया गया। उप राष्ट्रपति हैरिस और हाउस स्पीकर पेलोसी की राष्ट्रपति बाइडन के साथ मौजूदगी बेहद खास रही और स्टेट ऑफ द यूनियन के मौके पर इसी पंरपरा वर्षों से चली आ रही है।



81 वर्षीय पेलोसी सदन के अध्यक्ष के रूप में सेवा करने वाली अब तक की पहली और एकमात्र महिला हैं और 57 वर्षीय हैरिस भी उप-राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला हैं। हैरिस और पेलोसी महत्वपूर्ण संबोधन के दौरान बाइडन के पीछे बैठे थे क्योंकि मंच पर दो सीटें हमेशा उप-राष्ट्रपति और सदन के अध्यक्ष के लिए आरक्षित रहती हैं।