स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: चलिए आज दुनिया की कुछ ऐसी ही रोचक चीजों के बारे में जानते हैं, जिनके बारे में जानकर आपका भी एक बार की यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।
1. खाने पीने वाली चीजें एक समय के बाद खराब होने लगती हैं, लेकिन शहद दुनिया का इकलौता ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो कभी खराब नहीं होता है। शहद को कांच के जार में अच्छी तरह से बंद करके रखा जाए तो ये कभी खराब नहीं होता है।
2. चांद की महक, ये सुनकर ही आपको थोड़ा अजीब लगा होगा, लेकिन ये सच है चांद में भी महक होती है।
3. दुनिया के सबसे पहले कैमरे की अनोखी बात ये थी कि यह बहुत स्लो फोटो खींचता था। यह इतना स्लो फोटो खींचता था कि लोगों फोटो के लिए 8 घंटे तक बैठना पड़ता था।
4. दुनिया के करीब 10 प्रतिशत इंसान लेफ्ट हैंडेड होते हैं। वहीं इंसानों के अलावा कुछ जानवर भी लैफ्ट हैंडी हो सकते हैं।
5. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे बड़े पक्षी शुतुरमुर्ग की आंख उसके दिमाग से भी बड़ी होती है।
6. बहुत कम लोगों को ही मालूम होगा कि तितली स्वाद का मजा जीभ की बजाय अपने पैरों से ले पाती है।
7. डॉल्फिन एक समुद्री जीव है। इसकी सबसे बड़ी खासीयत ये है कि यह एक ही समय में सोते हुए तैर भी सकती है।
8. बांस की सबसे दिलचस्प बात ये है कि बांस के पेड़ 24 घंटे में तीन फीट तक बढ़ सकते हैं।
/)
/)